Content Status

Type

Linked Node

Content

क्षयरोग (TB)उपचार को दो चरणों में बांटा गया है-

 इन्टेन्सिव फेज़ (Intensive Phase- I.P.): 

इस चरण में,

•   उपचार के पहले कुछ हफ्तों मे अधिकांश TB के जीवाणु समाप्त हो जाते हैं , लेकिन कुछ जीवाणु अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं।

•    इसलिए जीवाणु को मारने एवं बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए और दवाइयों का प्रयोग किया जाता है

•    इस चरण में उपचार कंटीन्यूएशन फेज(C.P.) की तुलना में कम अवधि का होता है और इसकी अवधी 2 से 6 महीने की हो सकती है।

कंटीन्यूएशन फेज (C.P.):

इस चरण में,

•    क्षयरोग(TB)के बचे हुए सभी जीवाणु सुप्त अवस्था में होते हैं(यह एक ऐसे अवस्था होती है  जब जीवाणु की वृद्धि और विकास अस्थायी रूप से रुक जाता है)

•    इसलिए उन जीवाणुओं को मारने के लिए कम लेकिन शक्तिशाली एंटीबायोटिक दवाइयों का प्रयोग किया जाता है

•    इस चरण में उपचार आमतौर पर 4 से 18 महीने या अधिक समय तक चलता  है।

 

 

कृपया यहां दिए गए लिंक पेज पर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया प्रदान करें। 

 

Content Creator

Reviewer